फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नौ साल बाद भाई का भाई से हुआ मिलन

Fri, 30 Jun 2023 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के अपना घर आश्रम में भाई के सा​थ गुलशन गोल घेरे में
विज्ञापन
शामली। अपना घर आश्रम में रह रहे व्यक्ति का नौ साल बाद अपने भाई से मिलन हुआ। दोनों भाई मिलकर बहुत खुश हुए। इसके बाद आश्रम से वे अपने घर चले गए।
विज्ञापन

15 मई 2018 को एक व्यक्ति को सेवा और उपचार के लिए अपना घर आश्रम पूठखुर्द से अपना घर आश्रम शामली में स्थानांतरण कर लाया गया था। उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज डॉक्टर अरुण रॉय के परामर्श से किया गया। इसके बाद उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा और वह आश्रम के दैनिक कार्यों में भी हाथ बंटाने लगा। व्यक्ति ने अपना नाम गुलशन उर्फ गुरुशरण, पता गांव नवई, जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश बताया और घर जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

पांच दिन पहले अपना घर आश्रम के लोगों के प्रयास से गुलशन के भाई गुरुतेज शर्मा से संपर्क किया और वीडियो कॉल के माध्यम से बात कराई। बृहस्पतिवार को गुलशन को लेने के लिए उसके भाई गुरुतेज शर्मा और श्याम सुंदर शर्मा अपना घर आश्रम शामली पहुंचे और अपने भाई से मिलकर बहुत खुश हुए। उन्होंने आश्रम स्टॉफ, कार्यकारिणी को धन्यवाद किया। गुरुतेज शर्मा ने बताया उनका भाई गुलशन नौ साल पहले घर से बिना बताए निकल गए थे और बहुत खोजने पर भी नहीं मिले थे। वे अपने भाई गुलशन को अपने साथ अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें