फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जल संरक्षण के प्रति सचेत नहीं हुए तो युवा पीढ़ी को होगी परेशानी

Fri, 30 Jun 2023 12:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कमालपुर गांव में जल संरक्षण के लिए जागरूक करती टीम
विज्ञापन
शामली। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना के तहत कई गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने गांव गंगारामपुरा, कमालपुर, सुबरी पंथुपुरा, ताहरपुर, मुंडेट, सींगरा, खेड़ी जुनरदार, टोडा आदि गांवों में बैठक की। जानकी प्रसाद मैमोरियल रिसर्च एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के मास्टर ट्रेनर विनीत भाटिया ने ग्रामीणों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल, जल जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कहा कि जीवन में जल का महत्व बहुत ज्यादा है। सभी को जल की बर्बादी रोकने के लिए कदम उठाने होंगे। यदि अभी जल संरक्षण के प्रति सचेत नहीं हुए तो युवा पीढ़ी को भयंकर संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के तरीके भी बताए। साथ ही पानी की बर्बादी रोकने की शपथ दिलाई। इस मौके पर मेघा, सागर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें