फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा रिकार्ड, 696 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। जिले में बुधवार को 696 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़ा अब तक एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मिलने का रिकार्ड है। कोविड अस्पताल में भर्ती विजय सिंह पथिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना के प्राचार्य का उपचार के दौरान निधन हो गया। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1784 हो गई है जबकि कोरोना के 118 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शामली शहर के अलग-अलग मोहल्ले के 200 से अधिक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कस्बा झिंझाना में चार, भनेड़ा उद्दा में एक, गढ़ी में दो, मालेंडी में आठ, कस्बा कैराना में करीब 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सहपत में चार, तितरवाड़ा में एक, पुरमाफी में एक, मतनावली में एक लिलौन में एक, खरड़ में चार, हसनपुर में एक, बनत में दो, सिलावर में एक, कंडेला में पांच, सिंभालका में चौदह, एलम में एक, गोहरनी में छह, गढ़ी नौआबाद में एक, लिलौन खेड़ी में नौ, दरगाहपुर में तीन, पंजीठ में एक, भूरा में चार, खंदरावली में चार, ऊंचा गांव में एक टिटौली में नौ, पठेड़ में एक, इस्सोपुर टील में दो, बधेव में एक, हरियाखेड़ा में एक, कुड़ाना में पांच, भैंसवाल में दस, एलम में एक, यारपुर में एक, बलवा में एक, गंदेवड़ा में एक, कस्बा ऊन में नौ, ढिंढाली में दो, झिंझाना में चार, मुंडेट में एक, खेड़ीखुशनाम में एक, पिडोरा में एक, चौसाना में दो भाज्जू में छह, आदमपुर में एक, लिसाढ़ में एक, बुटराड़ी व बहावड़ी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है।
उधर, कैराना के विजय सिंह पथिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य 55 वर्षीय डॉ. चमन लाल का शामली के कोविड एल- अस्पताल में बुधवार की दोपहर कोरोना से निधन हो गया। महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने कि प्राचार्य डॉ. चमनलाल मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे। फिलहाल वह शामली में रह रहे थे। मंगलवार रात को करीब डेढ़ बजे हालत खराब होने पर उन्हें कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्राचार्य के निधन के बाद शिक्षकों एवं छात्रों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1273 होमआइसोलेशन में
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 1784 सक्रिय केस में 1273 होमआइसोलेशन में है। 77 मरीज कोविड एल-2 में भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें