फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी आस : रूस जाकर इंजीनियरिंग करना चाहता था विजय

विज्ञापन
कैराना में मृतक विजय का फाइल फोटो-परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/कैराना। कांधला निवासी छात्र विजय रूस जाकर इंजीनियरिंग करना चाहता था। दो दिन बाद ही उसे रूस जाना था। इसके लिए वह रुपयों के इंतजाम में लगा हुआ था। परिजनों ने अपने बेटे को इंजीनियर बनाने के सपने संजोए थे। विजय की मौत के साथ ही सभी के सपने बिखर गए। परिजन आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, डीएसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
छात्र विजय के पिता अजब सिंह, भाई अजय के अलावा मां व बहनों ने कभी ये नहीं सोचा था कि जिस बेटे को वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं, वह रूस जाने से दो दिन पहले ही उन्हें हमेशा के लिए इस तरह छोड़कर चला जाएगा।। परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पिता अजब सिंह ने बताया कि उनका बेटा विजय इंटर की पढ़ाई कर चुका था। वह पढ़ाई के साथ कैटरिंग में चाट बनाने के काम में उनका हाथ भी बंटाता था। उसे पढ़ाई से बहुत लगाव था। उसकी इच्छा थी कि वह विदेश में पढ़कर बड़ा आदमी बने, इसलिए वह इंजीनियर की पढ़ाई के लिए रूस जाने की तैयारी कर रहा था।
रूस जाने के लिए सभी कागज बन गए थे। सोमवार को हवाई जहाज का टिकट व अन्य खर्च के लिए साढ़े चार लाख रुपये जमा करने थे। दो दिन बाद उसका बेटा पढ़ाई के लिए रूस चला जाता, लेकिन उससे पहले ही उसका बेटा हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

यमुना पुल के पास विजय का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की दो बहनें, भाई अजय चीख-चीख कर कहते रहे कि उनके भाई को पुलिस ने मारा। दोनों बहनें बदहवास हालत में रोती बिलखती रही। विजय की दोनों बहनें पूजा व अंजू शादीशुदा हैं। उनसे छोटा विजय था। सबसे छोटा अजय है। मां माया का भी रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।

कैराना में मृतक विजय का फाइल फोटो-परिजन- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें