फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल डांगरोल में पुरस्कृत मेधावी छात्र-छात्राएं। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
शामली। विकास खंड कांधला के कंपोजिट स्कूल डांगरोल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना व सरस्वती गीत की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2024-25 मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने संमानित किया। इसके अलावा शत प्रतिशत उपस्थिति देने वाले छात्र और स्वच्छता रखने वाले छात्रों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मनोज कुमार ने छात्रों को बताया कि बच्चों को एकाग्रमन से ईमानदारी के साथ पढ़ने की आवश्यकता है। देश का भविष्य भावी पीढ़ी के कंधों पर निर्भर करता है। सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष उजाला शर्मा, सदस्य रामपाल, संगीता, भारती, साजिदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें