अर्थमैटिक जीनियस कांटेस्ट में किया शानदार प्रदर्शन
शामली। राष्ट्रीय सिप अर्थमैटिक जीनियस कांटेस्ट में शामली के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
रविवार को माजरा रोड स्थित सिप जीनियस एकेडमी की डायरेक्टर डॉ. मृदुला जैन ने बताया कि सिप अर्थमैटिक जीनियस कांटेस्ट का राष्ट्रीय स्तरीय पर आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। जिसमें कक्षा 2 से कक्षा 5 तक के पूरे देश के दो लाख से भी ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। कांटेस्ट में नॉर्थ रीजन से सेंट फ्रांसिस स्कूल के कक्षा पांच से अक्षत अग्रवाल और रॉक गोल्ड पब्लिक स्कूल के कक्षा चार से संयम जैन ने चैंपियन ट्रॉफी और दस हजार की राशि जीती। इसके अलावा नॉर्थ से फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल की अनुष्का गोयल, सेंट फ्रांसिस स्कूल की मुस्कान बत्रा, नमीश मित्तल, आराध्य अग्रवाल और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल से कृष्ण मित्तल तथा सिल्वर बैल्स स्कूल से आदित्य गोयल ने परफॉर्मेंस पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूरे भारत के 700 से अधिक स्कूलों के छात्र सम्मिलित हुए। संवाद