फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह से निकली चटक धूप, ठंडी हवाओं ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले का मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह चटक धूप निकली, लेकिन तेज हवाओं से मौसम ठंडा बना रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए आसमान में घने बादल छा गए और बारिश की संभावना बन गई, लेकिन बाद में धूप निकल गई। शाम को ठंड बचने से लोग ऊनी गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकली थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। बुधवार सुबह से ही मौसम में चटक धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा चलने लगी। दोपहर में हवा तेज हो गई और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद सूर्यदेव बादलों की ओट में छिप गए, जिससे बारिश होने की संभावना बन गई थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर से धूप निकल गई और बारिश नहीं हुई। शाम तक तेज हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। शाम के समय मौसम में ठंड बढ़ने से लोग ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटकर ठंड से बचाव करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें