झिंझाना। कुत्तों के आतंक से कस्बे के साथ-साथ गांव के लोग भी खौफ में जी रहे हैं। हर रोज 30 से अधिक लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
20 से 30 कुत्ते झुंड बनाकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। इनके आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना पर कस्बा व देहात से एक ही दिन में 30 से अधिक लोग कुत्तों के हमलों से घायल होकर पहुंच रहे हैं। सीएचसी पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट डॉ़ सकलानी ने बताया कि गत जनवरी माह में कस्बा व देहात से 240 लोगों ने कुत्ते काटने के इंजेक्शन लगवाए हैं। बताया कि मोहसिन, मुरसलीन, मदन, इलियास, अविरल, इंसार आदि को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था। कस्बा में कुत्तों के आतंक से लोग खौफजदा हैं। अमित शर्मा, सीताराम, बिलाल सिद्दीकी, इरफान अली, जोगिंदर सिंह, विनोद जैन आदि ने नगर पंचायत से कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।