फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगजैग तकनीक के बिना नहीं चलेंगे ईट भट्ठे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगजैग तकनीक के बिना नहीं चलेंगे ईट भट्ठे
विज्ञापन

शामली। शामली ईट निर्माता समिति की बैठक हुई। इसमें एक फरवरी से ईट भट्ठों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही तय किया गया कि इस बार जिगजेग प्रणाली पर आधारित ईट भट्ठे ही जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कैराना रोड पर आयोजित बैठक में ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा 25 हजार कपडे़ के थैले डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वितरण करने का निर्णय लिया गया। समिति जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने कहा कि वर्ष 2019-20 में जिले में कोई भी ईट भट्ठा जिगजैग प्रणाली अपनाएं नहीं चल पाएगा। सभी समय रहते अपने ईट भट्ठों को जिगजैग प्रणाली में परिवर्तित कर लें। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति, स्वच्छता प्रमाणपत्र, जिला पंचायत का लाइसेंस, जीएसटी रजिस्ट्रेशन समय रहते करा लें। सभी औपचारिक शर्ते पूरे किए बिना कोई भी ईट भट्ठा नहीं चल पाएगा। महामंत्री सुनील गोयल ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता संघ का एक महासम्मेलन दस अक्तूबर को मोदीनगर जिला गाजियाबाद में आरएन रिसोर्ट में होगा। इसमें अध्यक्ष ओमवीर भाटी, आल इंडिया के महामंत्री विजय गोयल, पूर्व महामंत्री रविंद्र तेवतिया, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केेपी सिंह, महामंत्री भूपेंद्र मलिक आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी ईट भट्टा स्वामियों को महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया है। बैठक उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सतीश कुमार, वाहिद, अजय सिंघल, अतुल कुमार, महिपाल सिंह, डाक्टर योगेंद्र सिंह, सतवीर प्रधान, सुधीर कुमार, मांगेराम, वीरेंद्र फौजी, नीरज बालियान, ब्रजपाल, रविंद्र प्रधान, गुलजार, सेमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें