फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ईंट भट्ठा संचालक से तीन लाख की ठगी

Mon, 30 Mar 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। ईंट भट्ठे पर मजदूर दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है पीड़ित सुमित कुमार निवासी ग्राम सांपला ने बताया कि कस्बा ऊन में उनका श्री बालाजी ब्रिक्स फील्ड नाम से ईंट भट्ठा है। भट्ठा संचालन के लिए बिहार निवासी प्रेमचंद और लालू कुमार से मजदूर उपलब्ध कराने को लेकर ठेका तय हुआ था। इसके तहत उसने तीन लाख रुपये एडवांस नगद और खातों में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि फरवरी 2025 तक मजदूर भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो मजदूर भेजे गए और न ही रकम वापस की गई। आरोपियों ने पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी का गिरोह चला रहे हैं। इस संबंध में पहले चौकी ऊन और थाना झिंझाना में शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें