फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब को किया नमन

Wed, 06 Dec 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में महापरिनिर्वाण दिवस पर कैंडल मार्च निकालते दलित समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर रविदास मंदिर सेवा समिति के बैनर तले लोगों ने बुधवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अजंता चौक बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
ब्लाक रोड स्थित जगजीवनराम पाठशाला में सभा हुई, जिसमें रविदास मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा दलित, पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किए कार्यों को याद किया। बाबा साहब के आदर्श जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही शिक्षित होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। इसके बाद ब्लाक रोड से भैंसवाल रोड, माजरा रोड, एमएसके रोड से हनुमान रोड होते हुए कैंडल मार्च निकाला और अजंता चौक पर पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रविदास मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, चतरपाल सिंह प्रधान, राजकिरण, बाबूराम जयंत, शीतल, अनिल, बीरसैन, कृष्णपाल, हर्ष, दीपक, सुरेंद्र, पंकज, मुकुल, रोहित, सुनील, शुभम, विशाल, प्रमोद निर्वाल, आकाश, मनीष, मनोज, राजेश्वर, विनय, अवनीश, रोबिन आदि मौजूद रहे। वाल्मीकि धर्म समाज ने दी श्रद्धांजलि शामली। वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बुधवार को मोहल्ला नंदू प्रसाद में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की सभा हुई। जिलाध्यक्ष दिनेश गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाबा साहेब के जयघोष करते हुए शहर के अंजता चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। माल्यार्पण कर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सोमदत्त गहलोत, प्रदीप मायूस, घनश्याम पारचा, संतोष बिडला, महेंद्र भूषण धवन, देवेंद्र धींगान, मुकेश धवन, हंसराज पारचा, मनीष गहलोत, राकेश गहलोत, धीरज पारचा, दीपक बिडला, राजन पाहीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें