फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडिए के कटे दोनों पैर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। हिंड पुलिया पर रेलवे ट्रैक पर दोनों पैर कटे हुए हालत में मिले कांवड़िये ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दिल्ली के मटियाला उत्तमनगर निवासी राकेश पुत्र रामकुमार उम्र 35 वर्ष के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। राकेश ट्रेन से हरिद्वार कांवड़ यात्रा में जल लेने के लिए गया था। पुलिस के अनुसार मंगलवार को वापस लौटते वक्त हिंड पुलिया के समीप वह ट्रेन से नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से राकेश के दोनों पैर कट गए। आसपास के लोगों ने 100 डायल पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में राकेश को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय भर्ती कराया। खून अत्यधिक बहने के कारण अस्पताल में ही उपचार के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हालांकि, मृतक के शामली के रिश्तेदार पहले चिकित्सालय पहुंचे। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें