फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनीता और जसविंदर दोनों की हुई थी दूसरी शादी

Fri, 08 May 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। आग में झुलसी अनीता और उसके पति जसविंदर दोनों की दूसरी शादी हुई थी। जसविंदर के बड़े भाई संजय ने बताया कि जसविंदर की पहली पत्नी खेकड़ा निवासी भारती थी। भारती का एक लड़का है जो कक्षा तीन में कस्बे के एक स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन

भारती की करीब चार साल पहले मौत होने पर जसविंदर की दूसरी शादी कंडेरा बागपत निवासी अनीता के साथ हुई थी। अनीता की भी एक शादी पहले हो चुकी थी। पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसको एक बेटी वंदना थी। वंदना की भी हादसे में मौत हो गई। वंदना नगर के एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी। अनीता और जसविंदर की शादी के बाद उन्हें तीसरी बेटी जसप्रीत हुई थी। जसप्रीत की भी धुएं में दम घुटने से मौत हो गई थी। संजय ने बताया कि हादसे के समय बेटा आदि स्कूल गया हुआ था, जिस कारण उसकी जान बच गई।
आग में महिला 60 प्रतिशत झुलसी
कैराना। सीएचसी में अनीता का प्राथमिक उपचार देने वाले डॉ. विकास वर्णवाल ने बताया कि महिला आग से लगभग 60 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बेटियों के शरीर पर आग से जलने के कोई निशान नहीं है। बताया कि आग के धुएं में दम घुटने से दोनों की मौत हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन


संकरी गली में है मकान
जसविंदर का पक्का मकान संकरी गली में होने के कारण वहां पर दमकल की गाड़ी भी नहीं जा सकती थी। मोहल्ले वालों ने हिम्मत करके मकान के अंदर घुसकर आग पर पानी डालकर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। लोगों का कहना है कि बच्चियों का क्या कसूर था, जो उन्हें मौत के आगोश में सुला दिया गया।
बोले प्रत्यक्षदर्शी
पड़ोसी संदीप ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे मोहल्ले में काफी धुआं हो गया था। घर के अंदर घुसना भी मुश्किल हो रहा था। बाल्टियों से कमरे में पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। पड़ोसी रवि ने बताया कि कमरे के अंदर अनीता चारपाई पर थी। चारपाई पूरी तरह जल गई थी। दोनों बेटियां चारपाई के बराबर में बेड पर थी। आग बेड तक नहीं पहुंची थी, लेकिन फिर भी दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी। पड़ोसी मोनू ने बताया कि फोन पर अनीता के पति जसविंदर को सूचना दी गई थी। इसके अलावा पुलिस को भी फोन पर ही सूचना दी थी।
मोहल्ले में शोर मचा तो घर पहुंची सास
अनीता की सास ईश्वरी ने बताया कि वह सुबह पड़ोस में चली गई थी। उसे आंखों से बहुत कम दिखाई देता है। अचानक मोहल्ले में आग लगने का शोर मचा। इसके बाद में घर पहुंची तो देखा कि दोनों पोतियों की मौत हो गई थी और पुत्रवधू अनीता गंभीर रूप से झुलसी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें