फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जन्मे कृष्ण कन्हाई, चारों ओर बाजी बधाई

Tue, 27 Aug 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों में कान्हा को पालने में झुलाया। शाम को पूजा -अर्चना करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रंग-बिंरगी रोशनी से नहाए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं मांगी। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नटखट बंसी वाले, गोकुल के राजा मेरी अखियां तरस गई, अब तो आजा के भजन गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों व घरों में कान्हा जी को नए परिधान के साथ शृंगार कियाऔर पालने में झुलाया गया। शाम को शहर के शिव मंदिर गुलजारी वाला, हनुमान टीला, शिवचौक, रेलवे रोड श्री सत्यनारायण मंदिर, पंजाबी कॉलोनी में रघुनाथ मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी, भैरव मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, बड़ा बाजार स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी चौक में कुटी वाला मंदिर में राधाकृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। घरों में छोटे बच्चों को ड्रेस पहनाकर राधा-कृष्ण का रूप बनाया गया।
मध्यरात्रि 12.57 बजे चंद्रमा दर्शन के बाद मंदिरों में पूजन व भगवान की आरती उतारी गई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर में भगवान लडडू गोपाल को झूला सजाया गया। रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल के दर्शन किए। बाद में मंदिर समिति में शामिल दिनेश पाठक, हरिओमपाठक, विजय पाठक की ओर से भजन संध्या संकीर्तन का आयोजन किया। जिसमें महिला मंडल में शामिल संगीता, पूनम, सुमन पाठक की ओर भजन और गीत प्रस्तुत किए। भगवान के जन्मोत्सव दर्शन के बाद आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

देर रात तक मंदिरो में श्रद्धालु राधा कृष्ण के कीर्तन में जमे रहे।

कड़ी रही सुरक्षा
जन्माष्टमी के मद्देनजर जिलेभर के मंदिरों पर पुलिस तैनात की गई थी। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि हर मंदिर पर दस से अधिक जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा थाना प्रभारी और सीओ भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

सोशल मीडिया पर सेल्फी डालने को भी उत्सुक रहे लोग
सोशल मीडिया पर भी लोग सेल्फी डालने को उत्सुक नजर आए। मंदिर में दर्शन के बाद युवाओं ने फेसबुक और अन्य प्लेटफार्म पर सेल्फी शेयर की। साथ ही एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें