शामली। कड़कड़ाती ठंड में शनिवार को भी भाकियू कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना कलक्ट्रेट में जारी रहा। चेतावनी दी कि जब तब सभी मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा।
कलक्ट्रेट में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जारी भाकियू का प्रदेश व्यापी बेमियादी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले की चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। पिछले तीन माह से गन्ने का चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है।
गन्ना मूल्य घोषित न होनेे से किसान परेशान है। मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद निर्वाल, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर पटवारी, जिला सचिव कपिल, पुष्पेंद्र निर्वाल आदि रहे।