फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन चीनी मिल का हुआ बॉयलर पूजन, क्रय केंद्र भी लगाए

Tue, 06 Oct 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन चीनी मिल के बॉयलर पूजन के दौरान चीनी मिल के अधिकारी-कर्मचारी। स्रोत चीनी मिल
विज्ञापन
शामली। चीनी मिलों में नए पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो गई है। सोमवार को ऊन चीनी मिल का बॉयलर पूजन विधि विधान से संपन्न हुआ। बजाज समूह की थानाभवन मिल का बॉयलर पूजन 18 अक्तूबर को होगा। चीनी मिलों की ओर से गन्ना खरीद केंद्रों पर तौल कांटे लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। शामली चीनी मिल की बॉयलर पूजन की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन

पिछले साल थानाभवन एक नवंबर और शामली चीनी मिल तीन नवंबर और ऊन चीनी मिल 9 नवंबर को चालू हुई थी। इस साल जिले की शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिलों का पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू होने की संभावना बढ़ी है। ऊन चीनी मिल के यूनिट हैड कुलदीप पिलानिया ने बताया कि सोमवार को राणा समूह की मिल का बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित करके विधि विधान से पूजन हो गया है।
थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि चीनी मिल के 72 खरीद केंद्रों में से 25 खरीद केंद्र लगाए जा चुके है। मिल का बॉयलर पूजन 18 अक्तूबर को होगा। एक नवंबर को चीनी मिल का पेराई सत्र चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि 11 अक्तूबर नवरात्र से शामली गन्ना खरीद केंद्रों पर तौल कांटा लगाने का काम शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह में 28 खरीद केंद्रों पर तौल कांटे लगाए जाएंगे।
डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा के मुताबिक इस साल चीनी मिलों की गन्ना रिकवरी 7.45 प्रतिशत से कम आ रही है। चीनी मिलों में नए पेराई सत्र को लेकर तैयारियां की जा रही है। चीनी मिलों में मरम्मत कार्य 80 से लेकर 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें