फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार

विज्ञापन
कैराना में न्यायालय परिसर की सुरक्षा के ब्लू प्रिंट की तैयारी के लिए कचहरी में न्यायिक अधिकारिय? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कचहरी में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार
विज्ञापन

कैराना। पिछले माह बिजनौर कोर्ट परिसर के अंदर हुई घटना के बाद कोर्ट परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए हैं। एएसपी के नेेतृत्व में कचहरी परिसर की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है। एएसपी ने डॉग स्कवायड के साथ कचहरी परिसर में चेेकिंग अभियान चलाया।
बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव खुफिया विभाग के अधिकारियों और डाग स्क्वायड टीम के साथ कचहरी पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने कचहरी के दो गेट, कचहरी की बाउंड्री आदि के अलावा सभी कोर्ट के आसपास का निरीक्षण किया। एएसपी ने कचहरी में स्थायी पुलिस और सुरक्षा बलों की गारद की तैनाती, तहसील के प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे आदि की रिपोर्ट तैयार की। साथ ही रात के समय में सुरक्षा गार्ड कहां कहां तैनात रहने चाहिए इसके लिए भी व्यवस्थाएं देखी। डाग स्क्वायड ने भी कचहरी परिसर का निरीक्षण किया। एएसपी ने न्यायिक अधिकारियों से भी सुरक्षा को लेकर गहनता के साथ विचार विर्मश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले कोतवाली में आ चुका है डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर
कैराना। कचहरी के प्रवेश द्वार पर लगाने के लिए जल्द ही डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। कोतवाली में करीब एक सप्ताह पहले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर आ चुका है। इसके बाद हर व्यक्ति को डीएफएमडी से होकर गुजरना पड़ेगा। इससे कचहरी परिसर में असलहों के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें