फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और शिल्पा का पुतला फूंका

Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शिवचौक पर पुतला जलाते वाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में जातिसूचक टिप्पणी का आरोपी लगाते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला फूंका। शिवचौक पर प्रदर्शन करने के बाद अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शुक्रवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश गहलौत, जिला प्रभारी घनश्याम पारचा और महासचिव प्रदीप टांक के नेतृत्व में समाज के लोग शिव चौक पर एकत्र हुए। जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की टिप्पणी का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि फिल्म टाइगर जिंदा के प्रोमोशन के लिए 18 दिसंबर को टीवी चैनल के साक्षात्कार के दौरान नृत्य निर्देशक द्वारा बताए गए स्टेप्स की तुलना वाल्मीकि समाज से कर जातिसूचक टिप्पणी की गई। फिल्म अभिनेता ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस कारण वाल्मीकि समाज में रोष है। मांग की कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान राजू, महेश, प्रदीप, विकास, मनोज, मुकुल, विकल, सुभाष और नरेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें