फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और मरीजों के रक्त के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव जाफरपुर में बुखार का प्रकोप लगातार चल रहा है। गांव में पिछले महीने लिए गए बुखार पीड़ितों के आठ रक्त नमूनों में दो महिला समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके चलते स्वास्थ्य टीम ने आठ और मरीजों में डेंगू होने की संभावना के चलते रक्त नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव जाफरपुर में पिछले महीने से बुखार चल रहा है। बुखार के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो बार कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया गया, लेकिन इसके बाद भी बुुखार का प्रकोप चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले महीने 29 अक्तूबर को लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में वायरल, टायफाइड और मलेरिया से पीड़ित मरीजों की जांच कर दवा वितरित की थी। इस दौरान आठ मरीजों में डेंगू होने की संभावना के चलते रक्त नमूने लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं समेत तीन लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि गांव में दो बार स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जा चुकी है। चार दिन पहले लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर उपचार किया गया है। जांच के दौरान बुखार पीड़ित आठ मरीजों में डेंगू होने की संभावना के चलते उनके रक्त नमूने लिए गए थे, जिन्हें जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया है। रक्त नमूनों की जांच के बाद बुखार के बारे में पता चल सकेगा। एक दो दिन में स्वास्थ्य टीम फिर गांव में जाकर मरीजों की जांच करेगी। इस दौरान गांव में साफ-सफाई के लिए ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा देकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें