जलालाबाद। कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामली जिले में मतदान का प्रतिशत कम ही रहा। इसका बड़ा कारण है कि सिर्फ जनता ही नहीं जनप्रतिनिधि भी अपने बूथों पर जनता को मतदान कराने में नाकामयाब रहे।
शामली में पांच ब्लॉक प्रमुखों के पद हैं। किसी भी चुनाव में जनता के साथ अधिक से अधिक मतदान करवाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी अहम हो जाती है। लेकिन हाल ही में चुनाव के दौरान जनता ने जनप्रतिनिधियों की अपील और अपनी जिम्मेदारी का खासा असर देखने को नहीं मिला। उन ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह ने प्राइमरी स्कूल नंबर एक के कमरा नंबर एक में पहुंचकर मतदान किया। इस बूथ पर मात्र 38.87 फीसदी लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांधला के ब्लॉक प्रमुख डॉ विनोद मलिक ने अपने गांव मखमूलपुर के प्राइमरी स्कूल नंबर एक के कमरा नंबर एक में परिवार के साथ मतदान किया। यहां भी मतदान कुल 53.44 फीसदी ही रहा। शामली के ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी मलिक चुनाव के दिन मतदान करने के लिए अपने गांव करौदा हाथी पहुंचीं और जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर दो में मतदान किया। जहां शाम तक कुल मतदान 53.75 प्रतिशत ही रहा। थानाभवन के ब्लॉक प्रमुख दखोड़ी जमालपुर निवासी प्रियंका कोरी ने प्राइमरी स्कूल नंबर एक पर मतदान किया। इस बूथ पर 60.80 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा कैराना ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी ने बताया कि उनका मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल में था। उन्होंने अपने परिवार के साथ मतदान किया है। उनके बूथ पर करीब 60 फीसदी मतदान हुआ है। संवाद