संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़िये पैरों में छाले पड़ने के बाद भी निरंतर मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, शिविरों में शिवभक्तों की सेवा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर कांवड़िये जमकर थिरक रहे हैं।
श्री हनुमान धाम पर बृहस्पतिवार को श्रीराम लखन सेवा समिति की ओर से निशुल्क दूध वितरण किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, डॉ. अशोक सिंघल, संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार तायल, मुख्य सलाहकार अशोक गोयल समिति के अध्यक्ष संजय ऐरन, सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष राजकमल मित्तल, शिविर मुख्य संयोजक अवनीश संगल, प्रवीण मित्तल, शिवकुमार तायल, सतीश गोयल, रवींद्र पुंडीर, सक्षम संगल, सुभाष तायल, तेज अग्रवाल, शिवकुमार मित्तल, सुनील गर्ग, दिव्य प्रभाकर, राजकुमार बालियान, सचिन आदि मौजूद रहे।
उधर, हनुमान धाम पर भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा के कांवड़ सेवा चिकित्सा शिविर का शुभारंभ श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, डॉ. राजकुमार चौधरी, डॉ. मनोज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यहां डॉ. जगमोहन सिंघल, डॉ. रजत पंवार कांवड़ियों को दवा देंगे। इस अवसर पर विनीत सिंघल, लोकेंद्र चौधरी, राजकुमार कुच्छल, सरोज कुच्छल, अनिल सिंघल, रामकुमार वर्मा, श्रीपाल गोयल, रविकांत गर्ग, अजय गर्ग, राजीव मलिक, विजय गोयल, नितिन, सुनील अरोरा, आदीश जैन आदि मौजूद रहे।
डीएम-एडीएम आरती में शामिल हुए
डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार बुधवार रात शिव मंदिर गुलजारी वाला पहुंचे। वहां भगवान शिव की आरती में शामिल हुए। मंदिर के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज से भी आशीर्वाद लिया।
बारिश के बीच तेजी से बढ़े कदम
बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली। दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। सुहावने मौसम में कांवड़ियों के कदम तेजी से मंजिल की ओर बढ़े। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकली।