फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाकियू ने जिलेभर में निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा

Tue, 28 Jan 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल मार्ग पर टैंक्टर मार्च निकालते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शामली/कैराना/ऊन/कांधला। गणतंत्र दिवस पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा ट्रैक्टर यात्राएं निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन

शामली में भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक के नेतृत्व में शामली के एमएस फार्म से यात्रा शुरू हुई। जो फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट के सामने, गुरुद्वारा रोड से होते हुए कलक्ट्रेट पर समाप्त हुई। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद बकाया गन्ना भुगतान किसानों का नहीं किया जा रहा है। गन्ने का रेट 500 रुपये क्विंटल तक घोषित कराने की मांग की। इसके अलाव बेसहारा पशुओं से निजात, बिजली बिलों के लिए किसानों को परेशान नहीं करने की मांग भी उठाई।
कांधला में डॉ. उदयवीर सिंह, अमित मलिक, गौतम पंवार, कैराना में ऋषिपाल नंबरदा, सरदार साहब सिंह, ऊन में ब्लॉक अध्यक्ष पाले सिंह, अजय खाटियान, राहुल पंवार के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर देशभक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें