फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर गुट ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू तोमर गुट के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि जनपद के ग्राम सल्फा में किसान कृष्णपाल के मकान के बराबर में कुछ लोगों ने सड़क पर अपने मकान के सीमेंट के पिलर निकालकर रास्ता अवरुद्ध किया है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। ग्राम सुन्ना में ईश्वर की भूमि चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत एसओसी स्टेज पर चक बनाया गया था, जिस पर दोबारा नियम विरुद्घ तरमीम कराई जा रही है। डोल बंदी कर किसानों की समस्या का समाधान कराए। चकबंदी प्रक्रिया में कब्जा परिवर्तन पर कार्रवाई फसल कटने बाद की जाए। जिससे किसानों को आपसी टकराव से बचाया जा सके। इसके अलावा किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए। इस अवसर पर जिला प्रभारी सन्नी निर्वाल, राहुल कुमार, शुमम गोयल, सुहेल अंसारी, संजीव मलिक, देवेंद्र मलिक, नरेश मलिक, सूरजवीर हुड्डा, अशोक कुमार, रवि पंवार, अंकित पंवार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें