फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शामली शहर में निकला ट्रैक्टर मार्च

Sun, 28 Jan 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में टैक्टर रैली निकालते भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
शामली। केंद्र ओर प्रदेश पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता करनाल रोड स्थित एमएस फार्म रोड पर इकट्ठा हुए। तिरंगा लगे ट्रैक्टरों का मार्च करनाल रोड एमएस फार्म से शुरू होकर विजय चौक, फव्वारा चौक, हनुमान रोड, शिवचौक, धीमानपुरा रेलवे फाटक, गुरुद्वारा रोड होते हुए शामली सदर तहसील पर खत्म हुआ। भाकियू जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी कानून लागू करने, आवारा पशुओं की रोकथाम, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर उदयवीर सिंह, पाले सिंह, सरदार साहब सिंह, अमरदीप लाटियान, नवाब अली, अजयवीर त्यागी, पप्पन बनत, जयवीर मुखिया, उपेंद्र मलिक, धर्मेंद्र मलिक, अक्षु चौधरी, शुभम मलिक, शुभम जागलान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें