फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लोन दिलाने के नाम पर 1.40 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 1.40 लाख रुपये ठगी की शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव बुंटा निवासी सोनू की तरफ से शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसे दो माह पूर्व लोन के लिए शामली में बुढ़ाना रोड स्थित एक बैंक शाखा में गया, वहां मिले गांव सुन्ना आजादपुर रिठान निवासी राहुल कुमार ने लोन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी ने 20 हजार रुपये फाइल चार्ज और मैनेजर के नाम के 20 हजार रुपये लिए। इसी प्रकार किसी न किसी बहाने आरोपी ने एक लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद न तो उसका लोन कराया और न ही उसके रुपये वापस दे रहा है। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया एसपी के आदेश पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
गोदाम के बाहर खड़ी बाइक चोरी
शामली। मोहल्ला आर्यपुरी निवासी टिंकू कुमार ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात जनवरी को वह बाइक पर अपने दोस्त संदीप निवासी शिव विहार काॅलोनी कैराना मार्ग पर गया था। वहां पर उसने गोदाम के बाहर बाइक को खड़ा किया। वहां से उसकी बाइक चोरी कर ली गई। तलाश करने पर भी बाइक नहीं मिली। बाइक चोरी की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें