शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अपनी शिकायत रखते भाकियू नेता कपिल खाटियान।
- फोटो : SHAMLI
भाकियू नेताओं ने उठाया बिजली का मुद्दा
शामली। चीनी मिलों की बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा बैठक में भाकियू नेता कुलदीप पंवार और कपिल खाटियान ने बकाया गन्ना भुगतान और बिजली का मुद़्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को बकाया गन्ना भुुगतान चीनी मिलों से नहीं किया जा रहा है। बिजली विभाग के अफसर किसानों की बिजली काटकर उनका उत्पीड़न कर रहे है। लो वोल्टेज के चलते नलकूप नहीं चल पा रहें। विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कई साल से जेई काम क रहे हैं। डीएम जसजीत कौर ने पावर कारपोरेशन मेरठ के प्रबंध निदेशक से बात की। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति को दिन और रात में समान बांटकर आपूर्ति की जाए, जिससे ओवरलोड खत्म हो सके। दो साल से एक जगह जमे जेई हटाएं जाएं। बैठक में बिजली विभाग के अभियंता राजपाल रघुवंशी, द्धितीय खंड के अधिशासी अभियंता ब्रहमपाल समेत सभी खंड अभियंता मौजूद रहे।