फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो कराएगी यंग इंडिया रन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुंडेट गांव में भाजपा कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वामी विवेकानंद जयंती पर यंग इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए विचार किया गया और इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रवासी व क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना व जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी यंग इंडिया उन कार्यक्रम के बारे में वार्ता कर रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी सहयोग से इस कार्यक्रम में भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने बताया की राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी जिलों में 12 जनवरी को भाजयुमो यंग इंडिया रन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शहर के वीवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर फव्वारा चौक, अजंता चौक, आईसीआई बैंक, हनुमान टिल्ला से वापिस वीवी इंटर कॉलेज पर संपन्न होगी और प्रतियोगिता में कार्यकर्ता व युवा दौड़ में बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।
दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा। संचालन जिला महामंत्री अक्षय चौहान ने किया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री विनित बालियान, जिला उपाध्यक्ष तेजस्वी पंवार, सन्नी शर्मा, कौशिंद्र पुंडीर, गौरव मित्तल, जिला मंत्री सचिन चौहान, सोनू जुनेजा, पारस भारद्वाज, सुनील कोरी, आशीष कश्यप, वैभव शर्मा, स्पर्श भटनागर, नितिन गोयल, अनुज कश्यप, तरूण मलिक, यश अग्रवाल, प्रताप चौहान, दीपक पांचाल, अर्जुन सिंह, अर्जुन कुमार, सागर मित्तल, रिषभ गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें