संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं की वाई-20 चौपाल, मंडल सशक्तिकरण व निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा और संचालन जिला मंत्री पारस भारद्वाज ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार जी-20 समूह बैठक की अध्यक्षता का दायित्व भारत को सौंपा गया। प्रधानमंत्री ने जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए जो संदेश दिया है, उसके प्रति जागरूकता के लिए सरकार के प्रयासों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजयुमो प्रदेश भर की सभी विधानसभा में वाई-20 चौपाल का आयोजन करेगा। जिसमें प्रभावशाली युवा हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम 10 अप्रैल से पहले आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने कहा की मंडल सशक्तिकरण अभियान के मद्देनजर जिले के कमजोर संगठनात्मक मंडलों को चिन्हित कर उनको सशक्त बनाने के लिए बैठक व घर-घर संपर्क किया जाएगा। जिससे आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में जनपद के सभी बूथों व मंडल स्तर पर भाजपा विजयी होगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कोशिंद्र पुंडीर, गौरव मित्तल, जिला मंत्री सचिन चौहान, सोनू जुनेजा, आशीष कश्यप, वैभव शर्मा, स्पर्श भटनागर, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, यश अग्रवाल, मोहित शर्मा, अंकित चौहान, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे ।