फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो को टीकाकरण की जिम्मेदारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो को टीकाकरण की जिम्मेदारी दी
विज्ञापन

शामली। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजयुमो की बैठक में कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए कैंप लगवाने तथा लोगों का टीकाकरण कराने को लेकर चर्चा की गई।
रविवार को भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी जसवंत सैनी ने युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। युवा मोर्चा जिले में फल-सब्जी विक्रेता, दूधिया, श्रमिक, रिक्शा चालक, रेहड़ी चालक आदि के लिए शहर व गांवों में मंडलवार कोरोना टीकाकरण कैंप लगवाएगा। कैंप में लगाकर सभी के रजिस्ट्रेशन करवाएंगे व सभी को टीका लगवाना सुनिश्चित करेंगे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने आश्वासन दिया कि युवा मोर्चा इस कार्यक्रम को भी पूरी तरह सफल बनाएगा। युवा मोर्चा के हर मंडल पर दो-दो जिला पदाधिकारी मंडल प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं, जो कि अपने मंडलों में रजिस्ट्रेशन कैंप की व्यवस्था व वैक्सीनेशन सेंटर पर सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवाशीष वर्मा ने किया। बैठक में दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, रवि कश्यप, नंदू राणा, गुलबीर चौधरी, तेजस्वी पवार, अनुराग शर्मा, सचिन जैन, गौरव मित्तल, अंकित गुप्ता, रोहित, अक्षय चौहान, विजय राणा, मनीष, अजय कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें