फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 61 यूनिट रक्तदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से सर्वोदय चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने 61 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

शनिवार को शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू संगल ने हवन करके किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए इन रक्तदान शिविर की उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान आज के दौर में दूसरे लोगों को जीवन प्रदान करता है। शिविर में 61 यूनिट रक्तदान किया गया। मौके पर भाजपा जिला महिला मोर्चा महासचिव रूबी चौधरी, पुनीत द्विवेदी, प्रतीक गर्ग, अजय संगल, अंशुल, डॉ. नूतन, राशिद, वाजिद, आकाश, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें