शामली। परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी डाॅ. भीमराव आंबेड़कर को याद किया। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शामली में अजंता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर धनश्याम पारच, पूर्ण सिंह जाटव, महीपाल सिंह जाटव, बादल आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद गंगोह मार्ग पर गंदेवड़ा संगम के पास स्थित संत शिरोमणि रविदास संगम आश्रम में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और संत रविदास की प्रतिमाओं का अनावरण विधान परिषद सदस्य विरेंद्र सिंह, गंगोह विधायक किरत सिंह, विधायक अशरफ अली खान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य विरेंद्र सिंह ने कहा कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर को शोषित, वंचितो के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष के लिए याद किया जाता रहेगा। महात्मा जगतदास, महन्त हरबीर दास आदि ने भी विचार रखे। मौके पर विक्रम सिंह, चंद्रशेखर, रवि कुमार, कर्मसिंह, सोनू कुमार, धर्मपाल सिंह, राजाराम, सियान्द, चौधरी वकील सिंह आदि का सहयोग रहा।
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर सुधीर पंवार, समाजवादी दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सलेक चंद, सावन जयंत, जावेद जंग, मेहर चंद सिंहल, सचिन शर्मा, नन्दू प्रसाद बाल्मिकी, गोपाल कश्यप, राशिद धनैना आदि रहे।
विकास भवन में एडीएम और कार्यवाहक सीडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। एडीएम ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। डीपीआरओ मनोज यादव, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बीएसए कार्यालय में बीएसए कोमल और अन्य ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
थानाभवन कस्बे की नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा राव मुशयदा, समाज सेवी हाजी राव जमशेद, संजय कुमार, सभासद दिनेश कुमार, जयभगवान, नीरज गोयल, अंशुल कुमार ने डॉ. भीमराव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय में भी नगर अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने वार्ड सभासदों तथा कार्यालय स्टाफ के साथ बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। गढ़ीपुख्ता में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी पैक्स) में श्रद्धांजलि देने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन मनोज राणा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की अपील की गई।
पुण्यतिथि पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
कैराना। नगर के मोहल्ला आलकलां बौद्ध विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान दामोदर सैनी, शक्ति सिंघल एडवोकेट, दिनेश कुमार जाटव, अवधेश मित्तल, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
शामली अजंत्ता चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते भाजपा कार्यकर्ता
शामली अजंत्ता चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते भाजपा कार्यकर्ता