फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फैक्टरी की एनओसी के लिए अग्निशमन के मुख्यालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Thu, 07 Dec 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पुराने टायर जलाकर तेल निकालने की फैक्टरी में लगी आग के मामले में अग्निशमन विभाग अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि फैक्टरी को एनओसी जारी की गई थी या नहीं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एनओसी के संबंध में लखनऊ रिपोर्ट भेजकर जानकारी कराई जाएगी। उधर, जांच करने गई पुलिस फैक्टरी पर ताला लगा मिलने पर वापस आ गई।
विज्ञापन

इंडस्ट्रीयल एरिया में पुराने टायर जलाकर तेल निकालने की फैक्टरी में सोमवार देर रात को बॉयलर का ढक्कन तेज धमाके के साथ फट गया था। इस दौरान फैक्टरी में पुराने टायर से लदे मिनी ट्रक व अन्य सामान में भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी ने मशक्कत कर कई घंटे बाद आग पर काबू पाया था। पुलिस ने भी फैक्टरी में रात को मौके पर पहुंची थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि अभी तक जांच में सिर्फ इतना पता चला है कि फैक्टरी का संचालन सलेक विहार निवासी मेहरबान कर रहा है। बुधवार को पुलिस टीम जांच के लिए मोहल्ला सलेक विहार गई थी, लेकिन मकान नंबर की जानकारी न होने के कारण उसके घर का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि फैैक्टरी पर ताला लगा पाया गया, जिस कारण वहां से भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस संबंध में अभी तक किसी ने कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेके श्रीवास्तव का कहना है कि उनके स्तर से फैक्टरी को काेई एनओसी जारी नहीं की गई है। उनसे पहले एनओसी जारी की गई है या नहीं, इसके लिए लखनऊ अग्निशमन विभाग के मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। क्याेंकि पुराना रिकार्ड मुख्यालय पर ही रहता है। मुख्यालय से एनओसी के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने पर फैक्टरी संचालक को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें