फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में फिर लहरेगा भाजपा का परचम : बेनीवाल

विज्ञापन
शामली में भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते श्रेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद देश में गरीब कल्याण की बात हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना परचम फिर से लहराएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक के प्रथम सत्र का उद्घाटन पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बेनीवाल ने कहा कि हाल में प्रदेश की कार्यसमिति की बैठकें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हुई है। उसी क्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की बैठकें 21 व 22 जुलाई को हुई हैं। उन्होंने कहा कि हाल में भाजपा ने पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेेतृत्व में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह जीत जनता के विश्वास के कारण हुई है और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना परचम फिर से लहराएगी। 2014 से पहले दूसरी सरकारों में गरीब कल्याण की बात नहीं होती थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीब कल्याण की बात हुई है। उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रबंधन के कारण नौ महीनों में ही स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निवेश के क्षेत्र में दूसरे नंबर पर आ गया है। महिला सशक्तिकरण के साथ महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था बेहतर हुई है। शामली जनपद में विकास कार्य तेजी से बढ़ रहे हैं, इसी तरह पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहा है।
जिला प्रभारी जसवंत सैनी ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक योजना में प्रत्येक गांव व वार्ड से एक युवा व एक महिला को जिम्मेदारी दी गई है। 23, 24, 25 जुलाई को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। 24 जुलाई को गुरु पुर्णिमा पर सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी संतों का सम्मान करेंगे। 25 जुलाई को प्रधानमंत्री की मन की बात का कार्यक्रम रहेगा। गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना, बूथ समिति का सत्यापन, मतदाता सूची का पुन: निरीक्षण आदि कार्यक्रम के बारे में बताया। तीसरे सत्र में जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने आगामी बैठक, अभियान आदि की जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह व पुनीत द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक, प्रमोद सैनी अट्टा, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, अनुज राणा, नीरज मलिक, शशि अरोरा, घनश्याम पारचा, छत्रपाल कश्यप, संगीता जिंदल, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

शामली भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें