फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किया बूथ सत्यापन

विज्ञापन
शामली में बूथों के सत्यापन कार्य कार्य की समिक्षा करते क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मोहित बेनीवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर प. उप्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने शामली के मंडी जवाहर गंज में सेक्टर संयोजक दीपक गर्ग के आवास पर शक्ति केंद्र 83 की बूथ समिति का सत्यापन किया। कहा कि विधानसभा चुनाव में बूथ प्रभारी से लेकर पन्ना प्रमुख तक योगदान होता है। सभी कार्यकर्ताओं को कर्तव्य और दायित्व तक सही तरह से निर्वाह करना है।
विज्ञापन

भाजपा नगर मंडल की ओर से सभी बूथों का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। बूथ सत्यापन कार्य के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने शामली के मोहल्ला मंडी जवाहर गंज में सेक्टर संयोजक दीपक गर्ग के आवास पर पहुंचकर शक्ति केंद्र 83 की बूथ समिति का सत्यापन किया। उन्होंने सत्यापन के साथ-साथ सेक्टर संयोजक वह बूथ अध्यक्षों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
मौके पर सेक्टर संयोजक दीपक गर्ग, संजीव कर्णवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मीनू संगल, मंडल महामंत्री मनीष भटनागर, योगेंद्र निर्वाल, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, पंकज राणा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन तरार, अमित विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा मौजूद रहे।

शामली भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ की बैठक लेते विधान सभा प्रभारी नीरज शर्मा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें