शामली। मोहल्ला रेलपार में सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के नए सदस्य बनाने के लिए एक शिविर में 200 नए सदस्य बनाए गए। शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल मीनू संगल की ओर से आयोजित शिविर में भाजपा 200 नये सदस्य बनाए गए। इस आयोजन में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, शामली नगर मंडल अध्यक्ष मीनू संगल, मोहित जैन, सतीश धीमान, योगेंद्र निर्वाल, संजीव चौहान, बृजमोहन शर्मा आदि भाजपा नेताओं का विशेष योगदान रहा। कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रांत डगोरिया के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। कैंप में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान विशाल कुमार, रितिक, रविकांत, राहुल, अब्दुल अजीज, अय्यूब अली, सादिक व मुनव्वर हसन सहित आदि लोग मौजूद रहे।