फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जाति और धर्म के नाम पर देश का बंटवारा कर रही : अविनाश पांडेय

Sun, 14 Apr 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कैराना पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में एकजुटता के साथ कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अबकी बार ये चुनाव लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। सभी को समाज में जहर फैलाने वाली ताकतों को खत्म करना है।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय गांव पंजीठ स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखलाक चौधरी के फार्म हाउस पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर त्याग की भावना है। अगर चाहते तो सोनिया गांधी व राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन उन्होंने समाज के दबे कुचले, वंचित लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज लोकतंत्र को बचाना है। संविधान की सुरक्षा करनी है। सभी को एकजुट रहकर समाज में जहर फैलाने वाली ताकतों को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर देश का बंटवारा कर रही है। वहीं समन्वय बैठक में पहुंची इंडिया गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन ने कहा कि यह चुनाव किसान भाइयों का चुनाव हैं। केंद्र व राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उनके क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। इस दौरान प्रदीप निरवाल, विनीत चौधरी, शिव पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर गुर्जर, दीपक सैनी, ओम प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व अविनाश पांडेय का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें