फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीजनल कर्मचारियों का हंगामा, सात घंटे बंद रही चीनी मिल

Sat, 13 Apr 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामल शुगर मिल में धरना प्रदर्शन करते मिल मजदूर
विज्ञापन
शामली। पिछले सत्र 17 मई से लेकर एक नवंबर 2023 तक के वेतन के पचास प्रतिशत भत्ते की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए सात घंटे तक शामली चीनी मिल को बंद करा दिया। बाद में मिल के अफसरों और सीजनल कर्मचारियों की वार्ता के बाद समझौता हुआ। मिल के अफसराें ने सीजनल कर्मचारियों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शामली मिल को चालू किया गया। मिल बंद रहने से गेट के बाहर गन्ना वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह दस बजे अपर दोआब मिल गेट पर सीजन कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए हंगामा किया। पिछले सत्र का 17 मई से लेकर एक नवंबर 2023 तक वेतन का पचास प्रतिशत भत्ते की मांग की। सीजनल कर्मचारियों ने सात घंटे तक हंगामा जारी रखा। मिल के सीजनल कर्मचारियों को पिछले सत्र का वेतन भत्ता चीनी मिल चालू होने के बाद दिया जाना चाहिए था। चीनी मिल का इस साल का चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त होने जा रहा है। कर्मचारियों को वेतन का सीजनल भत्ता नही दिया गया है। मिल के यूनिट हैड प्रदीप सल्लार, एचआर हैड सुनील शर्मा, उप गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा, वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक केपी सरोहा आदि ने सीजनल कर्मचारियों से वार्ता की। शाम चार बजे चीनी मिल के अफसरों ने कर्मचारियों को समझाया। सीजन खत्म होने से पहले वेतन भत्ता दिए जाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद चीनी मिल कर्मचारी माने। शुक्रवार को पांच बजे चीनी मिल चालू हो पाई। शामली मिल के गन्ना उप प्रबधक दीपक राणा ने बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे जेनेरेटर से शामली मिल को चालू किया गया है।
-15 अप्रैल से गन्ने सर्वेक्षण होगा शुरू, उप गन्ना आयुक्त ने ली बैठक
शामली। शामली मिल के गन्ना सहकारी समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने शामली मिल सही न चलने से 13 खरीद केंद्र काट दिए है। इस मिल के आठ खरीद केंद्र देवबंद चीनी मिल और पांच खरीद केंद्र मंसूरपुर मिल को सौंप दिए है। शामली मिल पर सिर्फ चार खरीद केंद्र रह गए है। सचिव ने बताया कि शामली मिल की पेराई क्षमता घटती जा रही है। वह 35 क्विंटल प्रति घटे से पेराई क्षमता से चल पा रही है। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने सहारनपुर मंडल मुख्यालय पर रीजन की सभी चीनी मिलों के अफसरों की बैठक ली है। आगामी 15 अप्रैल से लेकर 10 जून तक खेतों में बोए गए गन्ने के सर्वेक्षण की कार्य योजना तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें