फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाभवन में आसपास के जिलों से सबसे बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी की आसपास के जिलों में सबसे बड़ी जीत मिली है। यहां भाजपा प्रत्याशी को एकतरफा 87 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को मात्र 18 वोट ही मिल सके। निर्दलीय प्रत्याशी को सपा नेता शेर सिंह राणा सपोर्ट कर रहे थे।
विज्ञापन

जिले में विपक्षी दलों सपा और रालोद ने अधिकारिक रूप से किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी, लेकिन भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को सपा और रालोद नेता समर्थन दे रहे थे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा के विधानसभा क्षेत्र थानाभवन में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका के खिलाफ गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी बेबी को सपा नेता शेर सिंह राणा चुनाव लड़ा रहे थे। शुरुआत में यहां मुकाबला कड़ा होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन गन्ना मंत्री सुरेश राणा से हस्तक्षेप से चुनाव एकतरफा हो गया।
भाजपा प्रत्याशी को यहां 105 में से 87 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को मात्र 18 वोट ही पड़े। यह आसपास के जनपदों में सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा गन्ना मंत्री ने ऊन में भी भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा प्रत्याशी के सामने नामांकन कराने वाले विकास कुमार को समझाबुझाकर अपने साथ ले जाकर उन्होंने नामांकन वापस कराया था।
विज्ञापन

------------------
हिस्ट्रीशीटर को सहायक बनाने का आरोप
थानाभवन। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख मतदान के दौरान सपा नेता शेर सिंह राणा आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे। यहां सीओ अमित सक्सेना और एआरओ राजबीर को ज्ञापन देकर उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के लिए 53 वोट की आवश्यकता है, लेकिन भाजपा ने ज्यादातर वोटरों के लिए हेल्पर मांगे हैं। आरोप लगाया कि यदि कोई हेल्पर चाहता है तो उसे खून के रिश्ते वाला व्यक्ति बतौर सहायक दिया जाता है, लेकिन यहां खून के रिश्ते का एक भी सहायक नहीं है। सहायक के रूप में ईमानदार व्यक्ति को चुना जाना चाहिए, लेकिन भाजपा पक्ष के सदस्यों को सहायकों में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। इनके ऊपर कार्रवाई की जानी चाहिए। सपा नेता ने बताया कि उनकी आपत्ति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब वह शिकायत निर्वाचन आयोग को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें