कैराना। मोहल्ला बेगमपुरा निवासी दानिश ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की रात करीब पौने नौ बजे उसकी बाइक मेला स्थल के बराबर वाली गली में खड़ी थी, जिसे चोरी कर लिया गया। तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी को गुहार लगाई है।