फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tue, 09 Apr 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शामली रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शामली के मोहल्ला तैमूर शाह निवासी 53 वर्षीय सलीम सोमवार शाम करीब 5:00 बजे बाइक द्वारा कैराना में अपने परिचित से मिलने आ रहा था। शामली रोड पर मन्ना माजरा से पहले डिवाइडर कट पर कैराना की ओर से जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। सलीम ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सलीम निवासी मोहल्ला तैमूर शाह शामली के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते परिजन कैराना सीएचसी पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें