शामली नवरात्रो पर पूजन सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं
शामली। चैत्र नवरात्र और ईद को लेकर जिलेभर के बाजार सज गए हैं। सोमवार को बाजारों में चहल-पहल रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
शामली के बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, नया बाजार में मुस्लिम ईद के लिए खरीददारी करने में जुटे रहे। मुस्लिमों ने जूते, कपड़ों से लेकर किशमिश, गोला और अन्य सामग्री खीर और सेवई बनाने के लिए खरीदे। इसके अलावा नवरात्र के लिए कुट्टू का आटा, चावल सहित आलू की चिप्स एवं पूजन सामग्री की खरीदारी की। शामली के अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन, झिंझाना में भी लोगों की खरीददारी के लिए भीड़ लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात रहा। व्यापारी सुनील, मुबीर, याकूब ने कहा कि इस बार बिक्री ठीक हो रही है। बाजार ठीक ठा क रहने की उम्मीद है।
शामली नवरात्रो पर पूजन सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं