शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना मार्ग पर सेंहटा उपरिगामी पुल के निकट कार की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी बबली (50) की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा बेटा कुणाल घायल हो गया।
रविवार सुबह कांधला थानाक्षेत्र के गांव भभीसा निवासी बबली अपने बेटे कुणाल के साथ बाइक से भौराकलां थानाक्षेत्र के गांव सावटू रिश्तेदारी में जा रहे थे, जब वे कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना मार्ग पर सेंहटा उपरिगामी पुल के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटा दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया, जहां से महिला की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने पर परिजनों में गम का माहौल है। पुलिस की जांच में सामने आया कि कार को गांव कुड़ाना निवासी नवाब चला रहा था, ाकोतवाली प्रभारी का कहना है कि पर रिपोर्ट दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।