फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव बधेव कन्नूखेड़ा के निकट टैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार छह माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं दंपती घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का के मजरे गोमतीपुर निवासी आकाश अपनी पत्नी काजल और पुत्री जसवी के साथ बाइक से झिंझाना डाक्टर के यहां गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब वे गांव बधेव कन्नूखेड़ा के निकट पहुंचे तो शामली की तरफ से तेजी से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले में आकाश की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें