फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मानकपुर के निकट डंपर की चपेट में आकर बाइक पर बेटे के साथ जा रही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत निवासी 52 वर्षीय फरजाना अपने बेटे वाजिद के साथ बाइक से पूर्वी नहर पटरी से होते हुए गंगोह में शादी समारोह में जा रही थी। मां-बेटा जैसे ही गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव मानकपुर के डेरे के पास पहुंचे, तभी सामने से आए डंपर से बाइक में साइड लग गई। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी फरजाना सड़क पर गिर गई। डंपर के पहिये से कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र वाजिद भी मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे वाजिद की तरफ से गढ़ीपुख्ता थाने में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें