फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाकर स्वस्थ रहें, ईश्वर का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत के लिए साइकिल की सवारी जरूरी
विज्ञापन

शामली। गांव खंदरावली निवासी पूर्व नायक ईश्वरपाल चौहान की मुख्य सवारी साइकिल है। साइकिल पर वह लंबी दूरी की यात्रा कर चुके हैं। आसपास के गांवों व शहरों में वे साइकिल पर ही चलते हैं। उनका कहना है कि साइकिल चलाने के कारण ही 75 साल में भी पूरी तरह स्वस्थ है। सेहत के लिए सभी को साइकिल चलाने की जरूरत है। साइकिल पर घूमकर वह लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

पूर्व नायक ईश्वरपाल चौहान 1983 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गांव खंदरावली आ गए थे। वह बताते हैं कि गांव में आने के करीब एक साल बाद उन्होंने पुरानी साइकिल खरीदकर मरम्मत कराई थी, तब से वहीं साइकिल चला रहे हैं। साइकिल उनकी मुख्य सवारी है। जहां भी जाते हैं, साइकिल पर ही चलते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना हजारे के आंदोलन में वे करीब 125 किलोमीटर की दूरी तय करके साइकिल से गए थे। हरियाणा के यमुनानगर में करीब 165 किलोमीटर साइकिल से ही सामाजिक सम्मेलन में गए थे। कई बार वह मेरठ भी साइकिल से ही गए थे। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले 75 वर्षीय ईश्वरपाल चौहान साइकिल चलाकर पर्यावरण व स्वास्थ्य का संदेश देने के साथ भ्रष्टाचार, नशाखोरी, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि साइकिल चलाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती और शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें