फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कबड्डी में भारसी व वाॅलीबाल में लपराना ने बाजी मारी

Sun, 08 Oct 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर के उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहां युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी में भारसी व वॉलीबाल में लपराना की टीम ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरुण जैन ने फीता काटकर किया। वहां युवाओं ने हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। कबड्डी में भारसी प्रथम, झिंझाना द्वितीय, खो-खो में देवी उमरा कौर इंटर काॅलेज बनत प्रथम, कास्सोपुर द्वितीय, योगा में देवी उमरा कौर इंटर काॅलेज बनत प्रथम, होली चाइल्ड इंटर काॅलेज लपराना द्वितीय, वाॅलीबाल में होली चाइल्ड इंटर कालेज लपराना प्रथम, बंतीखेडा द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष हरबीर मलिक, उप क्रीडा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष धीरजपाल, ऋषिपाल, बबला, सचिव जबर सिंह, उस्मान अली, संदीप कुमार, सोनी, शैफाली, सहदीप, यशपाल, रविता देवी, देवराज मलिक, समाजसेवी अंकित गोयल आदि मौजूद रहे।
शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
शामली। नगर की शूटिंग एकेडमी पर प्रतियोगिता का शुभारंभ उप क्रीडा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने निशाना लगाकर किया। वहां खिलाड़ियों ने निशाने लगाकर पदक जीते। इसमें कुलजीत व दूसरे वर्ग में आदित्य, लक्ष्य मलिक, अंशिका शर्मा, मीनाक्षी पूनिया ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें