फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की छठी पर हुए भंडारे

विज्ञापन
झिंझाना छठी महोत्सव पर आयोजित भंडारे का शुभारंभ करते थाना प्रभारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में श्रीकृष्ण छठी की पूर्व संध्या पर रासलीला का आयोजन किया गया। राम-श्याम दुर्गा मंदिर समेत कई मंदिरों में भी भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

थाने के शिव मंदिर में इंस्पेक्टर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। थाने के पास राम श्याम दुर्गा मंदिर में आलोक शर्मा आदि की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। होली कलर चौक के पास प्राचीन शिव मंदिर में गुप्ता बंधुओं के सहयोग से भंडारा हुआ। मोहल्ला कानूनगोयान के पंचमुखी सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर में डॉ. ओमपाल सिंह, रवि मित्तल, अमरीश कुमार मित्तल, रवि आदि ने भंडारे का आयोजन किया। मोहल्ला सैदमीर के शिव मंदिर में बहादुर, सन्नी, महिपाल, अमित, राधे, सभासद हरपाल आदि द्वारा भंडारे लगाया। नगर के चेयरमैन नौशाद ठेकेदार ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मोहनजोहड़ के शिव मंदिर में भी छठी के भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें