शामली। गांव भैंसवाल के प्रगतिशील किसानउमेश पंवार को ऑर्गेनिक खेती के लिए दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। किसान को रूरल वॉयस एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव एंड नेकॉफ ऑवर्ड 2024 दिया गया।
जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार पंवार ने पिछले काफी समय से गन्ना, धान, गेहूं, सरसों और चने के साथ फल-सब्जियों की भी ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। ऐसे समय में जब पराली जलाने की समस्या गंभीर होती जा रही हैं। वे गन्ना और धान की पराली की खेत में ही मल्चिंग करते हैं। केमिकल फर्टिलाइजर की जगह उन्होंने वर्मीकंपोस्ट और पानी बचाने के लिए ड्रिप सिंचाई को अपनाया है। अन्य किसानों को भी आर्गेनिक खेती के लिए जागरूक कर रहे हैं। जिसके चलते किसान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में किसान उमेश कुमार को कोऑपरेटिव श्रेणी में उत्तराखंड कोऑपरेटिव रेशम फेडरेशन द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिससे गांव के अन्य किसानों में खुशी की लहर रही। उमेश ने कहा कि अन्य लोगों को भी आर्गेनिक खेती के लिए आगे आना चाहिए।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद