फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन को भेजी गई बीईओ राज लक्ष्मी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन को भेजी गई बीईओ राज लक्ष्मी की रिपोर्ट
विज्ञापन

शामली। सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की टीम द्वारा तीन दिन पहले 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार की गई खंड शिक्षा अधिकारी कैराना के प्रकरण की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शासन को भेज दी गई है। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद शासन स्तर से बीईओ पर जल्द ही विभागीय कार्रवाई होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले में खंड शिक्षा अधिकारी कैराना राज लक्ष्मी पांडेय को तीन दिन पहले बुधवार को सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में शामली से गिरफ्तार किया था। कैराना ब्लाक के विद्यालयों में बच्चों की यूनिफार्म के कपड़े की सप्लाई करने वाले ठेकेदार सतेंद्र की शिकायत पर मेरठ की टीम ने बीईओ को काकानगर शामली स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

कपड़ा ठेकेदार ने बीईओ पर यूनिफार्म के कपड़े का भुगतान करने की एवज में 100 रुपये प्रति बच्चे की मांग करने का आरोप लगाया था। सतर्कता अधिष्ठान की टीम उसी दिन देर शाम बीईओ को अपनी हिरासत में लेकर मेरठ ले गई थी। तीन दिन बाद भी यह मामला शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय से इस प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ को इस प्रकरण की सूचना भेज दी गई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें