फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापित परिवारों को दिया जाए योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विस्थापित परिवारों को दिया जाए योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

कांधला (मुजफ्फरनगर)। कस्बे की जन्नत कालोनी में विस्थापित पुनर्वास संघर्ष समिति की ओर से आयोजित समारोह में समिति के सदस्य रिजवान सैफी ने कहा कि दंगे के पीड़ित विस्थापित जनपद की लगभग 25 कॉलोनियों में अपने मकान बनाकर रह रहे हैं। विस्थापित परिवारों की कालोनियों को आज तक मुख्य धारा से नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन

कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था, शौचालयों का निर्माण, पानी और शिक्षा की व्यवस्था पूर्ण रूप से नहीं मिल पा रही है। विस्थापित परिवारों के हजारों लोग सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं से भी वंचित हैं। कस्बे के जन्नत कॉलोनी निवासी अब्दुल बासिद ने कहा कि दंगे के दौरान गांव के 13 लोगों की हत्या हुई थी। पुलिस 13 लोगों में से मात्र दो लोगों के शव ही बरामद कर पाई थी, जबकि 11 लोगों के शवों का आज तक पता हीं नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि दंगे के दौरान मारे गए 11 लोगों के परिवारों की सरकार के द्वारा कोई मदद नहीं की गई। समिति के सदस्यों और विस्थापित परिवार के लोगों ने सरकार से मांग की है कि उनके परिवारों को मुख्य धारा से जोड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस दौरान मोनू, समीर, राहुल, यासमीन, मोमीन, भूरा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें